IRCTC TOUR PACKAGE: इस खास पैकेज में करें सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन, देखें पूरा प्लान
Bharat Gaurav Train News: सम्पूर्ण भारतीय रेल पर थीम आधारित पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट ट्रेनें है जो भारत की समृद्व सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिकता और प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती है। आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 07 ज्योर्तिलिंग दर्शन यात्रा का संचालन किया जा रहा है। इस भारत गौरव पर्यटक गाड़ी के माध्यम से ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेट द्वारिका, द्वारिकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रैम्यबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर सहित 07 ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराये जायेंगे।
इस भारत गौरव ज्योर्तिलिंग यात्रा की अवधि 17 से 26 नवम्बर, 2023 तक 09 रात्रि एवं 10 दिनों की होगी। इस ट्रेन में गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, ऊरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. एवं ललितपुर स्टेशनों पर चढ़ने व उतरने की सुविधा दी गयी है। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय, वातानुकूलित तृतीय एवं शयनयान श्रेणी में कुल 767 बर्थ की सुविधा उपलब्ध है।

00501 भारत गौरव पर्यटक गाड़ी 17 नवम्बर, 2023 को गोरखपुर से 00.05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 18 नवम्बर, 2023 को बस्ती से 01.25 बजे, मनकापुर से 02.15 बजे, अयोध्या कैंट से 03.25 बजे, सुल्तानपुर से 04.25 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 05.35 बजे, प्रयागराज संगम से 08.30 बजे, रायबरेली से 11.05 बजे, लखनऊ से 13.25 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 15.35 बजे, ऊरई से 17.05 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 18.45 बजे, ललितपुर से 20.45 बजे बोर्डिग हाल्ट देते हुए तीसरे दिन 19 नवम्बर, 2023 को संत हरदाराम नगर से 00.10 बजे छूटकर उज्जैन 04.30 बजे पहुॅचकर पार्टी हाल्ट देते हुए उज्जैन से 20.00 बजे छूटकर 20 नवम्बर, 2023 को वेरावल 15.00 बजे पहुॅचकर पार्टी हाल्ट देते हुए वेरावल से 23.00 बजे छूटेगी। 21 नवम्बर, 2023 को द्वारिका 09.30 बजे पहुॅचकर पार्टी हाल्ट देते हुए द्वारिका से 22.00 बजे छूटकर 22 नवम्बर, 2023 को वसई रोड से 16.05 बजे, ईगतपुरी से 20.20 बजे छूटकर नासिक 21.30 बजे पहुॅचकर रात्रि विश्राम देगी।
23 नवम्बर, 2023 को यात्रियों को लेकर औरंगाबाद से 23.30 बजे छूटकर 24 नवम्बर, 2023 को मनमाड से 01.25 बजे, दौंड़ जं. से 06.30 बजे छूटकर पुणे 08.25 बजे पहुॅचकर पार्टी हाल्ट देते हुए उसी दिन पुणे से 23.30 बजे छूटकर 25 नवम्बर,2023 को दौंड़ जं. से 01.25 बजे, मनमाड से 05.35 बजे, भुसावल से 08.05 बजे, इटारसी से 13.25 बजे छूटकर टूरिस्ट डी बोर्डिग हाल्ट देते हुए ललितपुर से 19.10 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 21.05 बजे, ऊरई से 22.25 बजे, 26 नवम्बर, 2023 को कानपुर सेन्ट्रल से 00.45 बजे, लखनऊ से 03.25 बजे, रायबरेली से 05.25 बजे, प्रयागराज संगम से 08.30 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 10.10 बजे, सुल्तानपुर से 10.45 बजे, अयोध्या कैंट से 12.20 बजे, मनकापुर से 13.30 बजे, बस्ती से 14.20 बजे छूटकर गोरखपुर 15.40 बजे पहुॅच कर यात्रा समाप्त करेगी।
इस ट्रेन का यात्रा दर इकोनामी श्रेणी (शयनयान श्रेणी) में एक/दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 18950 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू. 17850/- है। इस पैकेज में शयनयान श्रेणी के ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था एवं स्टैंडर्ड श्रेणी (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) में एक/दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 31800/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे 5-11 वर्ष का पैकेज का मूल्य रू. 30500/- है। इस पैकेज में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था है।
कम्फर्ट श्रेणी (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी) में एक/दो/तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 42200 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू. 40650/- है। इस पैकेज में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था शामिल है। इसमे रू. 919/- प्रति माह से शुरू की सुविधा भी उपलब्घ है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। इस पैकेज में यात्रा, सुबह का नाश्ता, दोपहर एवं यात्री का शाकाहारी भोजन एवं बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।












Click it and Unblock the Notifications