Indian Railway: भारत गौरव ट्रेन से करें इन तीर्थस्थलों का दर्शन, मिलेगी यह खास सुविधा
गोरखपुर से तीस अप्रैल को पहली भारत गौरव ट्रेन चलाई जाएगी जो देश के कई तीर्थस्थलों का दर्शन कराएगी। इसमें यात्रियों को विशेष सुविधा दी जाएगी।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने गोरखपुर व आस- पास के यात्रियों के लिए खास पहल की है। गोरखपुर से पहली भारत गौरव ट्रेन 30 अप्रैल से चलायी जाएगी। इससे कई तीर्थस्थलों का दर्शन किया जा सकेगा। यात्रियों को किराए का पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है। टिकट की बुकिंग शुरु हो गयी हैं। लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) कोच वाली इस सुविधा संपन्न ट्रेन में वातानुकूलित (एसी) और शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
10 रात और 11 दिन का टूर पैकेज इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन भारत गौरव ट्रेन को संचालित करेगा। इसके साथ ही आईआरसीटीसी होटलों, धर्मशालाओं, खाने- पीने सभी की व्यवस्था करेगा। ट्रेन के लिए 10 रात और 11 दिन का टूर पैकेज तैयार किया गया है। यात्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै) का दर्शन और कन्याकुमारी के स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। ट्रेन में गोरखपुर के अलावा बस्ती, गोंडा, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, ऊंचाहार, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर उतरने एवं चढ़ने की सुविधा मिलेगी।
मासिक किस्त पर भी टिकट इसमें यात्रा करने वाले यात्री मासिक किस्त पर भी टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। एसी टू में प्रति व्यक्ति 47033 रुपये, एसी थर्ड में प्रति व्यक्ति यात्रा पर 35408 रुपये तथा स्लीपर में प्रति व्यक्ति यात्रा पर 21010 रुपये किराया निर्धारित है। पांच से 11 साल के बच्चों के किराये में छूट दी गयी है।
एक भारत श्रेष्ठ भारत पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पहली भारत गौरव ट्रेन गोरखपुर से 30 अप्रैल को चलाई जा रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत यात्रियों को अपने देश की संस्कृति व विरासत से परिचित कराने के लिए यह ट्रेन चलाई जा रही है। यह भारत की टूरिस्ट सर्किट ट्रेन है।












Click it and Unblock the Notifications