Indian Railway : बलिया - प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, इनका बदला मार्ग
Cancelled And Diverted Trains List Indian Railway: रेलवे प्रषासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के छपरा-औड़िहार रेलखंड गाजीपुर सिटी-ऑकुषपुर स्टेषनों के मध्य समपार संख्या 21 सी के निर्माण कार्य तथा युसुफपुर-करीमुद्दीनपुर स्टेषनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, शार्ट-ओरिजिनेषन तथा नियंत्रण निम्नवत् किया जायेगा -
निरस्तीकरण -
-बलिया एवं प्रयागराज रामबाग से 05 जून 2025 को चलने वाली 55131/55132 बलिया - प्रयागराज रामबाग - बलिया
सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
-छपरा एवं वाराणसी सिटी से 05 जून 2025 को चलने वाली 55139/55140 छपरा - वाराणसी सिटी-छपरा सवारी गाड़ी
निरस्त रहेगी।

-लखनऊ जं0 से 04 जून 2025 को चलायी गयी 15054 लखनऊ ज0-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग औड़िहार-मऊ-इन्दारा-बलिया के रास्ते जायेगी।
-रक्सौल से 04 जून 2025 को चलायी गयी 14007 रक्सौल-आनंदबिहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-
औड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
पुनर्निर्धारण -
-छपरा से 05 जून 2025 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस छपरा से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
शार्ट ओरिजिनेषन -
-गाजीपुर सिटी से 05 जून 2025 को चलने वाली 65101 गाजीपुर सिटी-जौनपुर मेमू गाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान पर
औड़िहार से चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications