Indian Railway: रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की राह आसान बनाएगी गोमतीनगर- अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन
Indian Railway News Ayodhya: रेलवे प्रशासन द्वारा अयोध्या धाम में हो रही यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04278- 04277 गोमतीनगर-अयोध्या धाम-गोमतीनगर मेमू इण्टरसिटी विशेष गाड़ी का संचलन 31 जनवरी,2024 को गोमतीनगर से तथा 01 फरवरी,2024 को अयोध्या से एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा ।
04278 गोमतीनगर-अयोध्या धाम मेमू इण्टरसिटी विशेष गाड़ी 31 जनवरी,2024 को गोमतीनगर से 05.10 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 05.38 बजे, रूदौली से 06.31 बजे तथा अयोध्या कैण्ट से 07.27 बजे छूटकर अयोध्या धाम 07.45 बजे पहुंचेगी ।

वापसी यात्रा में 04277 अयोध्या धाम-गोमतीनगर मेमू इण्टरसिटी विशेष गाड़ी 01 फरवरी,2024 को अयोध्या धाम से 17.40 बजे प्रस्थान कर अयोध्या कैण्ट से 18.00 बजे, रूदौली 18.34 बजे तथा बाराबंकी से 20.15 बजे छूटकर गोमतीनगर 20.55 बजे पहुंचेगी ।यह गाड़ी 16 कोच के मेमू रेक से चलाई जायेगी ।
रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मण्डल के उत्तर रेलवे पर अयोध्या धाम के निकट स्थित आचार्य नरेन्द्र देव नगर स्टेशन यातायात हेतु बन्द कर दिये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से आचार्य देवनगर स्टेशन पर रूकने वाली सभी गाड़ियों का ठहराव समाप्त कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications