Indian Railway: आजमगढ़-अयोध्या धाम इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन को लेकर आई नई अपडेट

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05001- 05002 आजमगढ़-अयोध्या धाम-आजमगढ़ इंटरसिटी विशेष गाड़ी 30 जनवरी, 2024 दिन मंगलवार को आजमगढ़ से तथा 31 जनवरी, 2024 दिन बुधवार को अयोध्या धाम से चलाने का निर्णय लिया गया है।

फलस्वरूप 05001 आजमगढ़-अयोध्या धाम इंटरसिटी विशेष गाड़ी 30 जनवरी, 2024 दिन मंगलवार को आजमगढ़ से 06.15 बजे प्रस्थान कर मऊ से 07.20 बजे, भटनी से 09.00 बजे, गोरखपुर से 10.45 बजे तथा मनकापुर से 12.47 बजे छूटकर अयोध्या धाम 13.50 बजे पहुंचेगी।

train

वापसी यात्रा में 05002 अयोध्या धाम-आजमगढ़ इंटरसिटी विशेष गाड़ी 31 जनवरी, 2024 दिन बुधवार को अयोध्या धाम से 16.10 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 17.07 बजे, गोरखपुर से 19.20 बजे, भटनी से 21.00 बजे तथा मऊ से 22.15 बजे छूटकर आजमगढ़ 23.15 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी मेमू रेक से चलाई जायेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर को आई.आर.आई.एस (अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उद्योग मानक) प्रमाण पत्र 25 जनवरी, 2024 को प्रदान किया गया है। आई.आर.आई.एस. प्रमाण पत्र देने हेतु इसके लिए सक्षम संस्था द्वारा वर्कशॉप के मैनेजमेन्ट सिस्टम को जाँचा-परखा गया। 17 रोलिंग स्टॉक, 19 सिंगल रेलवे कम्पोनेंट, 20 विशेष प्रक्रिया कार्य से संबंधित कम्पोनेंट के आवधिक अनुरक्षण को आई.एस.ओ., टी.एस 22163:2017 के आधार पर जाँचा गया। इन रिपोर्ट्स को मानकों के अनुरूप पाये जाने पर यह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+