Gorakhpur News: चार सौ खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा,168 ने जीता पदक, एथलीट मीट का ऐसे हुआ समापन

Gorakhpur News: क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट 2023 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति के विकास का प्रयास होगा। यहाँ के विद्यार्थियों को खेल में अधिक सहभागिता करनी होगी। छात्रों में खेल के प्रति रुझान बढ़े इसके ठोस प्रयास करने होंगे, जिससे अगले साल आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सहभागिता बढ़ सके। नियमित अभ्यास और कठिन दिनचर्या के साथ प्रयास करने पर ही छात्रों में खेल की क्षमता बढ़ेगी। आज खेल का समापन नही है बल्कि इसे शुरुआत समझना चाहिए। अगले साल आयोजित प्रतियोगिता में सहभागी छात्रों की संख्या को बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चलना होगा।

ddu

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जेवलिन थ्रोअर खिलाड़ी सुमन देवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे पूर्वजों के खून में है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर खेल की प्रतिभा छिपी होती है, उसे पहचान कर और अभ्यास के साथ निखारा जा सकता है। खिलाड़ी बड़े तप और अभ्यास के पश्चात ही उपलब्धि अर्जित करता है। नियमित अभ्यास से ही खिलाड़ी बना जा सकता है।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र ने कहा कि लम्बे समय पश्चात विश्वविद्यालय में एथलीट मीट का आयोजन एक बड़ी उपलब्धि है। खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है। यह हमारे स्वस्थ्य, मानसिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एक संपूर्ण उपाय है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव प्रो.शान्तनु रस्तोगी की उपस्थिति रही।

तीन दिवसीय आयोजन का रिपोर्ट सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस आयोजन में कुल 35 टीमें शामिल हुईं, 418 खिलाड़ियों ने सहभागिता की और 168 पदक वितरित किए गए। समापन कार्यक्रम का संचालन सह सचिव डॉ. मनीष पाण्डेय ने किया। खेल के सत्र का ओजपूर्ण संयोजन प्रो. सुषमा पाण्डेय ने किया, जिसकी चर्चा होती रही।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+