Assembly Election Result: 'किसके सिर सजेगा ताज', चार राज्यों के नतीजों पर CM City Gorakhpur के लोगों की नजर
Election result 2023: सीएम सिटी गोरखपुर में चारों राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की मतगणना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी की नजरें रुझानों पर टिकी हैं। मध्य प्रदेश व राजस्थान में जहां बीजेपी की बढ़त हैं वहीं छत्तीसगढ़ व तेलंगाना में कांग्रेस की।
गोरखपुर जिला सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है। यहां राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आमजन में खासा उत्साह रहता है। चार राज्यों की मतगणना देखने के लिए लोग सुबह से ही टीवी पर निगाहें टिकाएं हुए हैं। सभी की उत्सुकता साफ देखने को मिल रही है। कहां किसकी सरकार बन रही है, यह देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह है।

पादरी बाजार के रहने वाले मोहित बताते हैं कि मेरा पूरा परिवार सुबह से कहां किस जगह किसकी सरकार बन रही है। यह देख रहा है। इस परिणाम का उत्तर प्रदेश की जनता पर भी इसका परिणाम पड़ेगा।
हरसेवकपुर नंबर दो के रहने वाले पूर्व शिक्षक विनोद कुमार बताते हैं कि सरकार किसी की भी हो लेकिन कांग्रसे की स्थिति मजबूत दिख रही है। पूर्व के चुनाव और आज की मतगणना में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है।
तारामंडल के रहने वाले आशीष कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हुआ है। जनता पीएम के विकास कार्यों पर ही मुहर लगाएगी।
इसी क्रम में मोहद्दीपुर,झारझंडी, कूड़ाघाट,सूरजकुंड, शाहपुर,असुरन,धर्मशाला,रुस्तमपुर सहित तमाम जगहों पर लोग परिणाम जानने के इच्छुक दिखे। अधिकांश काम ठप हैं। लोगों का चुनाव के नतीजों पर ही नजर है।












Click it and Unblock the Notifications