Assembly Election Result 2023 में बीजेपी की प्रचंड जीत पर सीएम सिटी गोरखपुर में जश्न, रवि किशन ने कही यह बात
Gorakhpur News: चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में हुई बीजेपी की प्रचंड जीत पर सीएम सिटी गोरखपुर में जश्न का माहौल रहा। इस दौरान बीजेपी कार्यालय पर आतिशबाजी हुई एंव कार्यकर्तओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस जीत पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन,मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी व सीएम योगी के प्रति आभार जताया है। इसके साथ ही इन प्रदेशों की जनता को धन्यवाद व बधाई दी है। न्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जनता का अभिनंदन किया है।

मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मध्य प्रदेश,राजस्थान व छत्तीसगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों के प्रति जो विश्वास है,वो जनादेश आज प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आया है।यह जीत आधी आबादी "नारी शक्ति" का सम्मान है।।विजयी हुए समस्त प्रत्याशियों व भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
तीन राज्यों क्रमशः मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत पर भाजपा नेताओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रविवार की शाम क्षेत्रीय कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तीनों राज्यों में जीत पर खुशी का इजहार किया। युवा भाजपाई तो अपने को थिरकने से नहीं रोक सके।
2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्व मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत से भाजपाई काफी उत्साहित दिखे। क्षेत्रीय कार्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे भाजपाइयों ने सर्वप्रथम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी नेतृत्व का उदघोष करते हुए आभार जताया। पटाखों की आवाज और भाजपा नेताओं के उदघोष से क्षेत्रीय कार्यालय परिसर गूंज उठा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और तीनों राज्यों में प्रचंड जीत पर बधाई भी दी।
इस मौके पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, पंकज जायसवाल राहुल तिवारी, गणेश जायसवाल, हरिनारायण सिंह, दिनेश सिंह, सोमनाथ सिंह सोनू,अश्वनी राय, इंद्र कुमार निगम,पवन चतुर्वेदी, दीपक दूबे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यहां जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अगुवाई में भी पार्टी नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।












Click it and Unblock the Notifications