UP: सीएम सिटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने की यह खास पहल, रामगढ़ताल झील की बढ़ेगी सुंदरता
वर्तमान समय में रामगढ़ताल झील गोरखपुर सहित पूर्वांचल के लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रशासन ने इसके चारों ओर फोरलेन बनाने की योजना तैयार की है।

Gorakhpur News: योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से गोरखपुर में पर्यटन को तेजी से बढ़ावा मिला है। यहां लगातार पर्यटन का नया स्वरुप देने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम कें पर्यटकों की पहली पसंद बना रामगढ़ताल झील का और सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही इसके चारों ओर फोरलेन का निर्माण किया जाना है। इसकी तैयारी भी शुुरु कर दी गयी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने रामगढ़ताल झील के चारों तरफ जो फोरलेन का निर्माण करने की तैयारी की है उसमें पांच सौ करोड़ रुपये का खर्च होगा। इसके लिए जमीन का सर्वे कराया जा चुका है। सहारा स्टेट से मुख्य सड़क को इसमें समाहित किया जाएगा। इसी सड़क को आगे बढ़ाते हुए झारखंडी के पीछे होते हुए पैडलेगंज में मिलाया जाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि रामगढ़ताल झील के चारो तरफ फोरलेन बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है। इसके साथ ही आमजन के बीच यह जानकारी भी सार्वजनिक कर दी गयी है कि झील के 50 मीटर के दायरे में कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। यदि सड़क बनाने में कोई दिक्कत आती है तो नियमानुसार मुआवजे का भुगतान कर जमीन अधिगृहित की जाएगी।
वर्तमान समय में रामगढ़ताल झील गोरखपुर सहित पूर्वांचल के लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications