गठबंधन पर अनुप्रिया पटेल ने ली चुटकी, कहा- कुछ जोड़ियां मोदीजी के डर से भी बनती हैं

गोरखपुर। सिद्धार्थनगर में बीजेपी प्रत्याशी के लिए समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भोजपुरी भाषा में लोगों से वोट मांगे। वहीं, सपा-बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा, 'मैंने सुना था जोड़िया ऊपर आसमानों में बनती हैं, लेकिन कुछ जोड़ियां मोदी जी के डर से भी बनती हैं।' सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि जांच का डर है सबकी जांचें चल रही हैं।

इस बार का चुनाव काफी महत्त्वपूर्ण है

इस बार का चुनाव काफी महत्त्वपूर्ण है

जनसभा को संबोधित करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि आप सबने मन बना लिया है इस चुनाव में आप दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ईवीएम का बटन दबाने जा रहे हैं। चार चरणों के चुनाव का जो रुझान है, वो इस बात का संकेत दे रहा है कि फिर से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस बार का चुनाव काफी महत्त्वपूर्ण है। नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ देश भर के सियासी दल के लोग खड़े हो गए हैं। खिलाफत करने वाले वो सियासी दल के लोग हैं, जिनकी सियासी जमीन मोदी जी की लोकप्रियता के वजह से खिसकती नजर आ रही है।

सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र

सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र

अनुप्रिया ने अजहर मसूद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने को भारत की आतंकवाद पर सबसे बड़ी सफलता बताई। कहा कि पाकिस्तान को हमने करार जवाब दिया है। देश में वो सरकार नहीं है कि जब तुम सेना के सिर काटकर ले जाते थे, वो अब नहीं चलेगा। हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पूरी दुनिया में संदेश दिया है कि भारत अब आपने आत्मसम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करने वाला है।

मंच पर नहीं दिखे अपना दल के विधायक

मंच पर नहीं दिखे अपना दल के विधायक

अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी के बावजूद भी स्थानीय विधानसभा से अपना दल (एस) के अकेले विधायक चौधरी अमर सिंह मंच पर नहीं दिखे। बता दें कि अपना दल के विधायक बीजेपी प्रत्याशी पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर उनके विरोध में अपना स्वर बुलंद कर रहे हैं। हालांकि, मीडिया से बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि किसी की कोई नाराजगी नहीं है, मैं बात करुंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+