Gorakhpur: पशु तस्करों को नहीं है पुलिस का खौफ,एसपी पर जानलेवा हमला कर हुए फरार
गोरखपुर में पशु तस्कर बेलगाम हो चुके हैं। तभी तो गुलरिहा थानाक्षेत्र में एक बार फिर पशु तस्करों ने एसपी नार्थ मनोज अवस्थी को जान से मारने का प्रयास करते हुए उनकी गाड़ी को ठोकर मार दी।जिससे उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी।
गोरखपुर,3सितंबर: गोरखपुर में पशु तस्कर बेलगाम हो चुके हैं। तभी तो गुलरिहा थानाक्षेत्र में एक बार फिर पशु तस्करों ने एसपी नार्थ मनोज अवस्थी को जान से मारने का प्रयास करते हुए उनकी गाड़ी को ठोकर मार दी।जिससे उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी।वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।एसपी नार्थ सुरक्षित हैं।आए दिन पशु तस्करों व पुलिस का आमना सामना हो रहा है।31अगस्त को शाहपुर थानाक्षेत्र में पुलिस व पशु तस्करों की भीड़ंत हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार भोर में एसपी नार्थ मनोज अवस्थी को सूचना मिली कि शहर की तरफ से भाग रहे पिकअप सवार पशु तस्करों ने पीआरवी 331 पर पथराव करने के साथ ही टक्कर मार दी है।घटना के बाद वह भटहट की तरफ भाग रहे हैं।फोर्स के साथ एसपी नार्थ पशु तस्करों के पीछे लग गए।बरगदहीं में तस्करों ने उनकी गाड़ी में ठोकर मार दी।जिससे उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी।हादसे में एसपी बाल-बाल बचे। पशु तस्कर पुलिसकर्मियों पर पथराव करते हुए फरार हो गए।
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने पूरे जिले की नाकाबंदी करा दी।एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ ही क्राइम ब्रांच, गुलरिहा, पिपराइच, चौरी चौरा, झंगहा, कैंट, शाहपुर, गोरखनाथ, पीपीगंज, रामगढ़ताल, बेलीपार, गीडा, सहजनवां और कैंपियरगंज पुलिस ने हाइवे और शहर से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी।भोर में पांच बजे तक पुलिस पशु तस्करों की घेराबंदी में लगी रही लेकिन पता नहीं चल सका।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पशु तस्करों के शहर से गुलरिहा की तरफ भागने की सूचना पर फोर्स के साथ घेराबंदी में लगा था।पीछा करते समय गोरखपुर-महराजगंज हाइवे पर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।पशु तस्करों ने वाहन क्षतिग्रस्त नहीं किया है।
आकड़ो पर नजर डाले तो पता चलता है कि ग्यारह माह के बीच में पशु तस्करों ने ग्यारह बार पुलिस पर जानलेवा हमला किया है।इसके बाद भी पशु तस्करों में कोई भय नहीं है।न ही उनके तस्करी पर कोई असर है।वह बेखौफ आते हैं पुलिस पर हमला करते हैं और चले जाते हैं।यही क्रम पिछले ग्यारह माह से देखने को मिल रहा है।
पशु तस्करों ने 31 अगस्त को शाहपुर में स्थानीय लोगों पर पथराव किया,21 मई को तिवारीपुर पुलिस की जीप पर पथराव किया,20 मई को मोहनापुर में युवती का मोबाइल छीना,26 मार्च पादरी बाजार में लाद न पाने पर पशु को मार डाला,08 जनवरी को शाहपुर क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मी के घर पथराव किया,02 जनवरी को गुलरिहा में पुलिस की पेट्रोलिंग कार में टक्कर मारी,31 दिसंबर 2021को शाहपुर क्षेत्र में चौकी प्रभारी व मीडियाकर्मी की गाड़ी तोड़ी,25 दिसंबर को खोराबार में वन दारोगा की गाड़ी में मारी थी टक्कर,23 अक्टूबर,खोराबार क्षेत्र में गश्त कर रहे सिपाही को अकेला देखकर पीट दिया,23 अक्टूबर को कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया में पथराव कर पीआरवी का शीशा तोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications