Gorakhpur News: देश की पहली अमृत भारत ट्रेन को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, इन स्टेशनों पर होगा भव्य स्वागत

Gorakhpur News: पीएम मोदी जल्द ही देश की पहली अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। पीएम जैसे ही 30 दिसंबर को सुबह करीब 11:45 बजे अयोध्या से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । उसका पूर्वोत्तर रेलवे के कई स्टेशनों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे में इस ट्रेन का गोरखपुर सहित चार स्टेशनों पर भव्य स्वागत करने की तैयारी है। अमृत भारत ट्रेन पहले दिन उद्धाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। अयोध्या से दरभंगा तक जाने वाली इस ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले स्लीपर और जनरल के 22 कोच लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अमृत भारत ट्रेन मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर और कप्तानगंज में रुकेगी। यहां स्वागत में कार्यक्रम होंगे। रेल प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की है। सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

pm

अयोध्या से चलकर ट्रेन गोरखपुर दोपहर करीब 2:40 बजे पहुंचेगी। यहां से प्रबुद्धजनों को नरकटियागंज तक की यात्रा कराई जाएगी। ट्रेन में उद्घाटन के दिन के लिए टिकट की बुकिंग अभी शुरू नहीं की गई है। नियमित रूप से ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश अभी नहीं मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+