Amarmani Tripathi: रिहाई के बाद पहली बार बोले अमरमणि, 'अचानक से बदल गया पूरा जीवन'
Amarmani Tripathi News: बीस वर्षों बाद जब अमरमणि की रिहाई हुई तो वो भावुक हो गए। शुक्रवार शाम वह कमरे से बाहर तो नहीं आए पर अपने मन की बात कही। इस दौरान वह काफी व्यथित थे। लेकिन परिजनों से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
ईश्वर के प्रति व्यक्त किया आभार
शुक्रवार देर शाम शासन के निर्देश पर जैसे ही अमरमणि की रिहाई हुई उन्होंने सबसे पहले ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ने कहा कि आज मेरे परिजन मेरे साथ हैं। अब मैं इनके साथ रह सकूंगा। इस दिन के लिए मैं भगवान का सदैव ऋणी रहूंगा।

अचानक बदल गया जीवन
रिहाई बाद अमरमणि इस कदर भावुक हो गये कि उनके आंखों में आंसु थे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा। अचानक मेरा जीवन बदल गया है। मैं अब अपने परिजनों, अपने क्षेत्र की जनता के साथ रह सकूंगा।
अमरमणि को है हाई ब्लड प्रेशर
रिहाई के वक्त भी अमरमणि खुद को अहसज महसूस कर रहे थे। वर्तमान समय में वह हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। जब जेलर अमरमणि से कागजात पर हस्ताक्षर करा रहे थे उस समय भी वह असहज थे और बिल्कुल शांत थे। आज शाम या कल उनके अपने आवास जाने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications