Amarmani Tripathi: हर बदलती सत्ता में कायम रखा रसूख, कुछ ऐसा रहा अपने क्षेत्र में अमरमणि का दबदबा
Amarmani Tripathi News Maharajganj: अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि आज यानी शुक्रवार शाम रिहा हो रहे हैं। उनकी रिहाई से पूर्व ही उनके समर्थकों का उत्साह देखेने लायक है। उनके महराजगंज के नौतनवां स्थित आवास पर भारी संख्या में समर्थकों का उत्साह देखने योग्य है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं और आतिशबाजी का क्रम बना हुआ है। आखिर ऐसा क्या है जो अमरमणि समर्थकों में इतने लोकप्रिय हैं? जेल में रहने के बाद भी क्षेत्र में उनका दबदबा कभी कम नहीं हुआ। सत्ता में कोई भी पार्टी रही हो लेकिन अमरमणि का रसूख कभी कम नहीं हुआ।
सभी पार्टियों ने दिया महत्व
अमरमणि त्रिपाठी का राजनीति में अच्छा खासा दबदबा रहा। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता देख सभी पार्टियों ने उन्हें महत्व दिया। उनका भाजपा,सपा, बसपा व कम्युनिस्ट सभी पार्टियों में ऊंचा कद रहा है।
अमरमणि त्रिपाठी के राजनीतिक करियर की शुरुआत विधायक हरीशंकर तिवारी के साथ हुई थी। 2001 में अमरमणि त्रिपाठी भाजपा सरकार में मंत्री थे। मुलायम सरकार में सपा के साथ रहे। इसके बाद बसपा के हो गए। बसपा में वह मंत्री थे। वह नौतनवां विधानसभा से लगातार कई बार विधायक रहे।

क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा रहते थे तैयार
नौतनवां के रहने वाले व्यवसायी संजय बताते हैं कि अमरमणि त्रिपाठी का क्षेत्र में दबदबा कभी कम नहीं हुआ। वह जेल में भी रहने के बाद चुनाव जीते। इतना ही नहीं इनके पुत्र अमनमणि को भी यहां की जनता ने भरपूर सहयोग किया। इसकी सबसे बड़ी वजह यह रही कि खुद अमरमणि और इनका परिवार हमेशा यहां की जनता के सहयोग के लिए तत्पर रहता था। प्रत्येक स्थिति में जनता के बीच मौजूद रहना अमरमणि की सबसे बड़ी विशेषता है।
विरोधियों का भी करते है सहयोग
नौतनवां विधानसभा के लक्ष्मीपुर के रहने वाले अरविंद बताते हैं कि अमर मणि सिर्फ अपने समर्थकों का ही सहयोग नहीं करते हैं बल्कि ऐसे लोगों की भी उन्होंने मदद की है जिन्होंने कभी उनका पक्ष लिया। वह गरीबों के प्रति हमेशा सहयोग की भावना रखते हैं।
आज होंगे रिहा
अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी शुक्रवार शाम रिहा होंगे। इनकी रिहाई की खबर सुन प्रशंसकों में खासा उत्साह है। अमरमणि मधुमिता शुक्ला के हत्या मामले में बीस वर्ष से जेल में हैं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications