Amarmani Tripathi: उम्रकैद की लंबी सजा में सिर्फ 16 माह ही जेल में रहे अमरमणि, बीआरडी मेडिकल कॉलेज रहा ठिकाना
Amarmani tripathi News: मधुमिता शुक्ला हत्याकाण्ड में उम्रकैद की सजा काटकर रिहा हुए अमरमणि त्रिपाठी व उनकी पत्नी मधुमणि की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उनकी मुश्किले कम होने का नहीं ले रही है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर अमरमणि को ऐसी कौन सी बिमारी है जिसकी वजह से वह दस वर्ष से अधिक समय से मेडिकल कॉलेज में हैं।
अमरमणि व मधुमणि को दिसंबर 2008 में हरिद्वार से गोरखपुर लाया गया था। गोरखपुर में 11 साल 5 महीने की सजा के दौरान अमरमणि ने केवल 16 महीने ही जेल में काटे। उनका बाकी समय बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राइवेट वार्ड में बीता है।

बस्ती में किडनैपिंग के 22 साल पुराने केस में 14 अगस्त को अमरमणि कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर बस्ती एमपी एमएलए कोर्ट ने गोरखपुर सीएमओ से अमरमणि के स्वास्थ्य की रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने पूछा- आखिर उन्हें ऐसी कौन सी बीमारी है कि वे कोर्ट नहीं आ सकते।
सीएमओ गोरखपुर आशुतोष कुमार दुबे ने कहा- कोर्ट का आदेश मिला है। इसके अनुपालन में जल्द मेडिकल बोर्ड गठित कर अमरमणि त्रिपाठी के स्वास्थ्य की जांच कराकर रिपोर्ट कोर्ट में भेजी जाएगी।
लखनऊ के निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी में 9 मई 2003 को कवयित्री मधुमिता शुक्ला की गोली मारकर हत्या हुई। सीबीआई जांच के दौरान अमरमणि पर गवाहों को धमकाने के आरोप लगाए गए, तो मुकदमा देहरादून की फास्ट ट्रैक कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया। कोर्ट ने मामले में 24 अक्टूबर 2007 को अमरमणि, मधुमणि और अमरमणि के भतीजे रोहित चतुर्वेदी सहित 2 अन्य लोगों को हत्या की साजिश रचने और मधुमिता की हत्या करने के लिए दोषी ठहराया था। जुलाई 2012 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी दोषियों को सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications