Gorakhpur की हवा में कई गुना बढ़ा प्रदूषण, सल्पर डाई आक्साइड की मात्रा 70 फीसदी बढ़ी
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की हवा में प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ रही है। कार्बन की मात्रा इन दिनों कई गुना बढ़ गयी है। इसके साथ ही पर्यावरण में सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा लगभग 70 फीसदी तक बढ़ गयी है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विज्ञान विभाग के ''एनवायरमेंटल साइंस एंड पॉल्युशन'' पर कराए रिसर्च में सामने आया है। भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर प्रो. शांतनु रस्तोगी के निर्देशन में प्रयागराज सिंह व आदित्य वैश्य ने लॉकडाउन के दौरान 22 मार्च से 31 मई 2020 तक पर्यावरण के आंकड़े लेकर उसका वर्ष 2015 से 2019 में प्रदूषण के आंकडों से तुलनात्मक अध्ययन किया।

पिछले पांच साल में पर्यावरण में एरोसेल ऑप्टीकल डेप्थ और ब्लैक कार्बन की मात्रा का अध्ययन किया गया। जिसमें पर्यावरण में एरोसेल से मानव जनित कण जिसमें सल्फेट, नाइट्रेट व ब्लैक कार्बन शामिल हैं की मात्रा काफी बढ़ गयी है। कोविड से पहले यह सात से दस माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर था जो वर्तमान समय में 15 से 20 हो गया है। सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा कोरोना के समय 60 फीसदी तक कम हो गई है और मौजूदा समय में यह बढ़कर 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई है।
रिसर्च में मैदानी क्षेत्र को तीन भागों में बांटकर अध्ययन किया गया। वेस्ट आईजीपी (इंडो गंगेटिक प्लेन) जिसमें अमृतसर, पटियाला, दिल्ली, आगरा व सेंट्रल आईजीपी में कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, पटना और ईस्ट आईजीपी में आसनसोल और कोलकता शामिल हैं। सेटेलाइट के आंकड़ों के आधार पर इन सभी मैदानी क्षेत्रों में पर्यावरण का अध्ययन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications