AIIMS गोरखपुर में "Preventive Gynae Oncology Workshop" का सफल आयोजन
Gorakhpur AIIMS Latest News Hindi Uttar Pradesh: AIIMS गोरखपुर के स्त्री एवं प्रसूति विभाग द्वारा 6 जुलाई 2025 को "Preventive Gynae Oncology Workshop" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम FOGSI व GOGS की गाइनकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी समिति के सहयोग से आयोजित हुआ और ICOG द्वारा 6 क्रेडिट पॉइंट्स से मान्यता प्राप्त था। मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल डॉ विभा दत्ता, डॉ. सरिता श्यामसुंदर (प्रोफेसर, VMMC & सफदरजंग), डॉ. लीला व्यास (पूर्व प्रोफेसर, SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर) तथा CMO गोरखपुर डॉ. राजेश झा, उपस्थित रहे जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और गोरखपुर में कैंसर उन्मूलन के प्रयासों की जानकारी दी। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने पूरी टीम को सफल आयोजन के शुभकामनाये दी। कार्यशाला का उद्देश्य स्त्री कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और जागरूकता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में स्क्रीनिंग गाइडलाइन्स, कोलपोस्कोपी तकनीक, HPV टेस्टिंग, द्वारा स्तन व सर्वाइकल कैंसर के ससमय निदान के ऊपर विशेषज्ञों ने चर्चा की। हिंदी ई-पोस्टर प्रतियोगिता कार्यशाला के प्रमुख आकर्षण रहा जिसमे २० लोगों ने भाग लिया और विजयी प्रतिभागियों को विभागाध्यक्ष डॉ शिखा सेठ द्वारा पुरस्कृत किया गया।

DDU University: गोरखपुर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किया कमाल, इस इंडेक्स में हुए शामिल
कार्यक्रम में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ जैसे डॉ. नीला रॉय शर्मा, डॉ. राधा जीना, डॉ. रीना श्रीवास्तव, डॉ. सविता अग्रवाल, डॉ साधना गुप्ता, डॉ प्रतिभा गुप्ता, डॉ. अल्पना अग्रवाल और डॉ. साधना गुप्ता, डॉ दीप्ति चतुर्वेदी, डॉ तनु वर्मा, डॉ रेणु मोहन, ने भाग लिया।
डॉ अनुराग श्रीवास्तव डीन गुरु गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज ने विद्यार्धियों को स्तन कैंसर के पहचान एवं प्रारंभिक उपचार के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को माहवारी के सप्ताह बाद हर माह स्वयं अपने स्तन की जांच करनी चाहिए, कुच्छ भी बदलाव मालूम देने पर तुरंत डाक्टरी सलाह लेनी चाहिए। सीएमओ डॉ राजेश झा ने गोरखपुर जिले में कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्क्रीनिंग जांच बढ़ाने के लिए और समाज में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने एक पिंक कार्ड स्कीम तैयार किया है जिसमे बीपी, सुगर वजन के साथ साथ मुख, गर्भाशय व स्तन कैंसर स्क्रीनिंग करने की योजना है।
कार्यक्रम में फ्रांस WHO से डॉ पार्थ बासु, डॉ श्वेता गिरी व डॉ स्वस्ति तिवारी (SGPGI लखनऊ) ने एचपीवी जाँच के पॉजिटिव आने के बाद महिलाओं दिए जाने वाले उपचारों पर जानकारी दी।
"आइए, शिक्षित करें, सशक्त बनाएं और महिलाओं के कैंसर को समाप्त करें - थीम के अंतर्गत सभी ने नए स्क्रीनिंग तरीकों और उपकरणों का प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीति प्रियदर्शनी ने किया साथ में डॉ विभा पीपल और डॉ प्रियंका सिसोदिया ने कार्यशाला का सफल संचालन किया।












Click it and Unblock the Notifications