Ahmad Murtaza Abbasi : जानिए क्या है जेहादी ऐप 'जरिमा' जिसे मुर्तजा कर रहा था डिजाइन

आतंकी मुर्तजा को फांसी की सजा सुनाई गयी है। जांच में पता चला कि वह सीरिया जाने की तैयारी कर रहा था,जबकि उसके परिवार के लोग उसे कनाडा भेजना चाहते थे। उसने एक जेहादी ऐप भी डिजाइन किया था।

murtaja

Ahmad Murtaza Abbasi Gorakhpur News: आतंकी मुर्तजा के परिवार वालों ने सोचा भी नहीं था कि जिस बेटे को पढ़ने के लिए मुंबई भेज रहे हैं वह आतंकी संगठन आईएसआईएस के करीब आ जाएगा। परिवार के लोग उसे आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा भेजना चाहते थे लेकिन वह सीरिया जाने की तैयारी कर रहा था। वह जेहाद को बढ़ावा देने के लिए जरिमा नाम का एप भी डिजाइन कर रहा था।

कनाडा नहीं सीरिया जाना चाहता था मुर्तजा
अहमद मुर्तजा अब्बासी इंटरनेट के माध्यम से आईएसआईएस से जुुड़ चुका था। परिवार के लोग अपने होनहार बेटे को आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा भेजना चाहते थे। लेकिन मुर्तजा को लक्ष्य तो कुछ और ही बन चुका था। जेहाद की भावना उसमें भर चुकी थी। परिवार वालों ने कनाडा भेजने के नाम पर उसके खाते में अच्छी रकम भी जमा करा दी थी। इस पैसों का व गलत उपयोग करने लगा और और आईएसआईएस कैंप की लड़की को पैसे भेजने भी शुुरु कर दिए थे। वह आईएसआईएस से इतना प्रभावित हो चुका था कि कनाडा की जगह सीरिया जाने की तैयारी में था।

क्या है जरिमा ऐप सुरक्षा एजेंसियों को जांच में कई अहम सुराग मिले थे। जांच के दौरान ही यह पता चला था कि मुर्तजा जरिमा नाम से एप डिजाइन कर रहा है। जो एक जेहादी ऐप है। जरिमा को अरबी भाषा में मतलब होता है,जुल्म। इस ऐप को डिजाइन करने के लिए मुर्तजा पीर टू पीर ऐप के जरिए संदेशों का आदान प्रदान करता था। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को जोड़ना था जो जेहाद के रास्ते पर आना चाहते थे या फिर जिन्हें यह लगता था कि मुसलमानों के साथ जुल्म हो रहा है। इसके लिए मुर्तजा ने ऐप डेवलपर का कोर्स भी किया था।

ऐसे जुड़ा आईएसआईएस से
अहमद मुर्तजा अब्बासी प्रारंभिक शिक्षा के बाद आगे पढ़ाई के लिए मुबंई चला गया। वह पढ़ने में बेहद होनहार था। इसी के चलते उसने मुंबई आईआईटी से इंजीनियरिंग की। इसी दौरान इंटरनेट के माध्यम से उसका संपर्क एक लड़की से हुआ। धीरे-धीरे दोनों में ई-मेल के माध्यम से बात होने लगी। फिर दोनों काफी करीब हो गए। यह लड़की आईएसआईएस की कैंप की थी। इसके बाद मुर्तजा की कैंप के अन्य लोगों से बातचीत होने लगी और उस पर आईएसआईएस पूरी तरह हाबी हो गया।

Recommended Video

      गोरखपुर: रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से हुआ ब्लास्ट, लगी आग, सवारियों में मची अफरातफरी, और फिर

      {document1}

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+