UP Police: यूपी पुलिस का 'ब्रम्हास्त्र' ऐसे कसेगा अपराधियों पर शिकंजा
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयासरत दिख रही है। इसी क्रम में अपराधियों से सख्ती से निपटने के लिए ऑपरेशन ब्रम्हास्त्र का सहारा लेगी। इसके तहत अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए गूूगल मैप का उपयोग किया जाएगा। एडीजी जोन अखिल कुमार ने इसकी शुरुआत की है।
इसके तहत बदमाशों को चिन्हित कर सहमति पत्र भरवाने के बाद पुलिस गूगल मैप के जरिए ऑनलाइन निगरानी करेगी। नियमित अंतराल पर वीडियो काल भी की जाएगी। पहले चरण में हर जिले में 50-50 बदमाशों की निगरानी की जाएगी।

एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि ऑपरेशन ब्रम्हास्त्र के तहत अपराधियों की विशेष निगरानी की जाएगी। अपराधियों से संपर्क कर उनसे सहमति पत्र भरवाया जाएगा। इसके बाद इनकी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। जोन के सभी जिलों में शुक्रवार को यह अभियान शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में सभी पुलिस कप्तान को निर्देश भेजे गए हैं। जेल से छूटने के बाद पेशेवर बदमाश फिर वारदात न करें इसलिए उनके हाथ में पुलिस एंकल ब्रेसलेट पहनाती है। पहनने के बाद इसे निकाला नहीं जा सकता। संबंधित व्यक्ति जहां जाता है उसकी जानकारी पुलिस के पास होती है।












Click it and Unblock the Notifications