Gorakhpur: हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ,कार्यालय पर चला बुलडोजर
रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्वाई करते हुए पीपीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर भोला यादव के अवैध कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया। उसने रेलवे की जमीन में अवैध कार्यालय बनाया था। पीपीगंज में व्यापारी भाइयों की सरेआम बेरहमी से पिटाई करने
गोरखपुर,10 अगस्त: रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्वाई करते हुए पीपीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर भोला यादव के अवैध कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया। उसने रेलवे की जमीन में अवैध कार्यालय बनाया था। पीपीगंज में व्यापारी भाइयों की सरेआम बेरहमी से पिटाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर अखिलेश उर्फ भोला यादव को मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह बस्ती में छिपा था।

जानकारी के मुताबिक,भोला यादव पीपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है।वह कई मामलों में वांछित था।इसी क्रम में कुछ दिन पूर्व ही उसने व्यापारी भाईयों व उनकी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी थी।उसके बाद से फरार होगया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की और इनाम घोषित किया।मंगलवार की रात उसे बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया । बुधवार को रेलवे प्रशासन ने पीपीगंज रेलवे स्टेशन के सामने बनाए गए उसके कार्यालय को ढहा दिया।
उसका कार्यालय रेलवे की भूमि में बनाया गया था। उसके साथ ही साथ रेलवे परिसर में अतिक्रमण करने वाले कुछ और लोगों के भी मकान ढहाए गए हैं। बता दें मंगलवार को ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर ने दावा किया था जल्द भोला की गिरफ्तारी होगी।
छह अगस्त को अखिलेश उर्फ भोला यादव ने पीपीगंज कस्बे में व्यापारी रमेश कुमार व उनके भाई अशोक कुमार को बेरहमी से मार पीट कर हाथ तोड़ दिया था। उनकी मां उन्हें बचाने गईं तो आरोपित ने उन्हें भी पीटा। घटना के बाद से ही पुलिस भोला की तलाश में जुटी हुई थी। तीन दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो गोरखपुर पुलिस ने उस पर पुरस्कार घोषित कर दिया। भोला वर्तमान में सहजनवां थाने के भिटहा में रहता है। घटना के बाद से ही वह फरार था। वह बस्ती में छिपा हुआ था। एसओजी को इसकी भनक लगी तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि अपराध व अपराधियों पर हर हाल में अंकुश लगाया जाएगा।पुलिस अपने कर्तव्यों का गंभीरता से पालन कर रही है।किसी भी अराजकतत्व को बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications