Gorakhpur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान
Gorakhpur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर किया गया। इनका उद्देश्य छात्रों के शिक्षा चरित्र व संस्कार पर जोर देना है।
अभाविप गोरक्ष प्रांत सहमंत्री मयंक राय ने कहा कि, "सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व होता है, अभाविप सदस्यों के आधार पर ही विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अभाविप राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा चरित्र व संस्कार के भाव को विकसित कर रहा है। इसलिए आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी संगठन से जुड़ रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव विद्यार्थी परिषद को ही प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता राष्ट्र संत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय जी के राष्ट्रवाद की बगिया गोरखपुर विश्वविद्यालय में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान का शुभारंभ होना राष्ट्र के विचार को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
अभाविप गोरक्ष प्रांत के राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ऋषभ सिंह ने कहा कि, "अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्रहितों मुद्दों पर आधारित कार्य करती है, सदस्यता अभियान विद्यार्थी परिषद का सबसे महत्त्वपूर्ण अभियान है। सदस्यता अभियान संगठन की रीढ़ है, आज से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है, इस सदस्यता अभियान में जुड़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को साथ लेकर विद्यार्थी परिषद आगामी शैक्षणिक सत्र में विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करेगा।
सदस्यता अभियान के संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय इकाई मंत्री चंद्रपाल यादव ने कहा कि, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सदस्यता अभियान चलायेगी, आज से गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रारम्भ हुए सदस्यता अभियान में विश्वविद्यालय के छात्रों ने काफी अधिक संख्या में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण किया, अभाविप इस वर्ष गोरखपुर विश्वविद्यालय में 10000 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है।"
इस अवसर पर प्रांत सविष्कार संयोजक शक्ति सिंह , अभिनव सिंह, अंकित मिश्रा, अनुराग मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, सौम्या गुप्ता, शुभम राव, अभिजित शर्मा, आलोक गुप्ता, दीपक पांडेय, प्रतीक सिंह, आदित्य सिंह, विवेक सिंह, अभिषेक मौर्या सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications