शिक्षा माफियाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर निकली मशाल यात्रा, ABVP ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

ABVP Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत की गोरखपुर महानगर इकाई द्वारा शुक्रवार को मशाल यात्रा निकालकर श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बाराबंकी में हो रहे शैक्षिक भ्रष्टाचार तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर पुलिसिया लाठीचार्ज का जोरदार विरोध किया गया।

कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन व पुलिस की मिलीभगत पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट कहा कि लाठीचार्ज कराने वाले दोषी पुलिसकर्मियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बुलाए गए बाहरी गुंडों पर कठोरतम कार्यवाही के साथ ही, इस पूरे प्रकरण के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों को दंडित करने और शिक्षा को धंधा बनाने वाले श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय को बंद करने की मांग सरकार से की गई। अभाविप कार्यकर्ताओं ने मशाल यात्रा के दौरान सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और मांगे पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और भी उग्र रूप में पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

abvp

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से छात्रों पर हमला कराया गया, जो लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। परिषद की मांग है कि शिक्षा को धंधा बनाने वाले इस विश्वविद्यालय को बंद किया जाए और दोषी अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई हो।

अभाविप की प्रमुख मांगे :

1. विधि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और बाहरी गुंडों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया।

2. बिना अनुमति विधि पाठ्यक्रम संचालन की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासनिक अधिकारियों को दंडित किया जाए और विश्वविद्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए

3. SRM विश्वविद्यालय द्वारा किए गए सरकारी भूमि पर कब्जा और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही हो।

4. अवैध फीस वसूली , सामाजिक कल्याण शुल्क और छात्रों के मनमाने निष्कासन की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।

मशाल यात्रा अभाविप गोरक्ष प्रांत कार्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए गोलघर पहुंचा उसके बाद फिर प्रांत कार्यालय पर समाप्त हुआ।

अभाविप प्रांत मंत्री मयंक राय ने कहा कि श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बाराबंकी में छात्रों पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज लोकतंत्र के लिए कलंक है। शिक्षा माफियाओं और विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं पर हमला कराया गया, जो विद्यार्थियों की आवाज़ को दबाने की नाकाम कोशिश है ।विद्यार्थी परिषद स्पष्ट चेतावनी देती है कि दोषी पुलिसकर्मियों, बाहरी गुंडों और विश्वविद्यालय प्रशासन पर यदि 48 घंटे के भीतर कठोरतम कार्रवाई नहीं की गई, तो अभाविप प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी।शिक्षा का मंदिर व्यापार का अड्डा नहीं बन सकता। अभाविप न केवल छात्रों पर हुए अन्याय के खिलाफ बल्कि शिक्षा के इस निरंतर हो रहे व्यवसायीकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करेगी। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक दोषियों को दंडित नहीं किया जाता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती।

अभाविप गोरखपुर महानगर मंत्री अभिषेक मौर्या ने कहा कि छात्रों पर उठी हर लाठी, देश के भविष्य पर प्रहार है। श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय प्रकरण में जो हुआ वह किसी भी संवेदनशील समाज को झकझोर देने वाला है। विद्यार्थी परिषद छात्रों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर हद तक संघर्ष करेगी।

मशाल यात्र में मुख्य रूप से ऋषभ सिंह , सौम्या गुप्ता, सम्पदा द्विवेदी, ओंकार मिश्र, अर्पित कसौधन,आलोक गुप्ता, दिव्यांश,हर्षित मालवीय,शुभम गोविंद राव,प्रशांत त्रिपाठी,आर्यन ,आयुष्मान,आराध्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+