Ground Report: 20 साल बीत गए अब तो सुन लीजिए साहब! लोगों ने बताई परेशानी की वजह
Ground Report Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। लेकिन शताब्दीपुर कॉलोनी वार्ड 35 के लोगों की कुछ समस्याएं आज भी बरकरार है। लोग लगभग 20 साल से इस समस्या से पीड़ित हैं। कई बार अपनी समस्याएं भी कही जगह बता चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने इन लोगों से खास बातचीत की और इनकी समस्याएं जानी।
इस समस्या से हैं परेशान
शताब्दीपुरम कॉलोनी की रहने वाली पुनीत सिंह ने बताया कि हम सड़क पर जलजमाव से। बहुत परेशान हैं।

बच्चों के स्कूल जाने आने में दिक्कत
नीलम बताती हैं कि जरा सी बारिश में सड़क पर इतना पानी लग जाता है कि चलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों के स्कूल जाने आने में दिक्कत होती है। इससे बहुत समस्या होती है।
नाली की भी समस्या है
सुनील कुमार कहते हैं कि बारिश न हो तब भी यहां सड़क पर पानी लगा रहता है। नाली की भी समस्या है।
शहर से मात्र 5 किमी की दूरी पर ही हैं
इसी कॉलोनी के रहने वाले मनीष कहते है कि मेरी कॉलोनी शहर से मात्र 5 किमी की दूरी पर ही हैं। फोर लेन से लगी है। कई बार पाषर्द से कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आवागमन में बहुत दिक्कत है।
कॉलोनी के रहने वाले अभय कुमार, अनुज, के सी वर्मा, विवेकानंद, गौतम, दीप, आनंद मिश्र,
अमन, रमेश, राहुल, अजय, गोविंद, रवि सहित कई लोगों ने प्रशासन से जल्द इस समस्या के निदान की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications