Gorakhpur : दो दोस्तों ने एक साथ किया नशा,ऐसा क्या हुआ एक ने दूसरे की ले ली जान
गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में नशे में धुत दोस्त ने ईंट से कूचकर दोस्त की हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र के बहरामपुर दक्षिणी बंधे के पास एक दोस्त नई दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। पहले दोनों ने एक साथ नशा किया,फिर किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक,बहरामपुर दक्षिणी एकला बंधा के रहने वाले श्यामनाथ (25)
बुधवार रात अपनी मां से मिलने गए थे। रास्ते में उनकी मुलाकात मोहम्मद गनी से हुई। दोनों से एक साथ स्मैक का नशा किया। उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गयी।मोहम्मद गनी ने ईंट से श्यामनाथ के सिर पर कई बार प्रहार किया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद गनी ने सिर से कूचकर युवक की हत्या कर दी है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गोरखपुर अमरुतानी में इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। यह क्षेत्र स्मैकियों व अन्य नशेड़ियों का गढ़ है। जिले के कुछ अन्य जगह भी इस श्रेणी में हैं। नशे के साथ ही कई गोरखपुर के कई जगहों पर जुआं भी खेलने की शिकायत सामने आई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications