Gorakhpur News : पिता के साथ करता था दूध का काम,रात में लौट रहा था घर,ऐसे आ गयी मौत

गोरखपुर में एक युवक की लाठी- डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

vikas

Gorakhpur News: गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के निजामपुर में मंगलवार रात घर लौट रहे युवक की बदमाशों ने घेरकर पिटाई कर दी। गंभीर रुप से घायल युवक की मौत हो गयी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के पीछे की वजह पुलिस अभी तलाश रही है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ईश्वर यादव निजामपुर बुढ़ियानी टोला के रहने वाले हैं। उनके दो बेटों में छोटा बेटा विकास यादव (18) कक्षा नौ का छात्र था। एक साल पूर्व उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। और पिता के साथ दूध के काम ले लगा था। मंगलवार की रात वह दूध बांटकर घर लौट रहा था। वह निजामपुर पहुंच गया था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह पिटाई करने लगे। सिर में गंभीर चोट लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गयी थी। किसी ने इसकी पिटाई की सूचना घर वालों को दी। मौके पर तत्काल परिजन पहुंचे। जब तक वह वहां पहुंचते बदमाश भाग गए थे। विकास को लेकर परिजन अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । एसपी सिटी भी एसएसपी के साथ मौजूद थे। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजन किसी पुरानी दुश्मनी की बात से इंकार कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recommended Video

      यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल किलर, बुजुर्ग महिलाओं का रेप कर करता था मर्डर

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+