Gorakhpur News: अपहरण के बाद किशोर की बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के पिपराइच थानाक्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व एक किशोर का अपहरण हुआ था। रविवार को उसका शव बरामद किया गया। इसके बाद से परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। एसएसपी गोरखपुर ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक विरेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के राजू प्रसाद (17) अपने दोस्त के साथ 18 नवंबर को निकला था। शाम तक वापस नहीं आया तो उसकी मां ने पुलिस में अपहरण का केस दर्ज कराया था। एक सप्ताह बाद रविवार को उसका शव बरवा बाबू गांव के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में मिला। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने पिपराईच-हाटा मार्ग जाम कर दिया। सीओ के आश्वासन पर चार घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त किया।

एसएसपी गोरखपुर डाक्टर गौरव ग्रोवर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिसके उपरान्त मृतक के घर जाकर घटनाक्रम की पूर्ण जानकारी ली। इसके बाद एसएसपी ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाये जाने पर इस घटना के संबंध में पूर्व में पंजीकृत अभियोग के विवेचक उ0नि0 विरेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । पूर्व से पंजीकृत अभियोग में सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा द्वारा विवेचना किये जाने के निर्दश दिया गया । वीडियोग्राफी एवं डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम कराये जाने के निर्देश दिये गये है । पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जाँच हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरी को निर्देशित करते हुए अतिशीघ्र आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिये गये हैं ।












Click it and Unblock the Notifications