Gorakhpur News: पूजा करने जा रही महिला की अचानक मौत से गांव में पसरा मातम, ऐसे हुआ हादसा
Gorakhpur News: गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक महिला की उस समय मौत हो गयी जब वह अपने घर से पूजा करने के लिए निकली थी। करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों में बिजली विभाग को लेकर भारी आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो दहला टोला की रहने वाली निर्मला देवी पत्नी राममिलन गुरुवार की सुबह पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थीं। मंदिर जाने से पहले वह फूल तोड़ने के लिए जा रही थी। इसी बीच उनका पैर टूटकर जमीन पर गिरे तार पर पड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गयी। मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। गांव में गांधीनगर ऑफिस के आगे खड़ंजे पर रात बिजली का तार टूटकर गिर हुआ था।

इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। महिला की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। इस हादसे के लिए सभी बिजली विभाग को दोषी ठहरा रहे हैं।
ग्रामीण श्रवण का कहना है कि बिजली का तार रात से ही टूटकर गिरा था। इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गयी थी। लेकिन विभाग ने लापरवाही की। अगर तार हटा दिया गया होता तो आज यह हादसा न होता।












Click it and Unblock the Notifications