गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ऐसा क्या हुआ जो युवती हो गई लहूलुहान,पहुंची थाने
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर बुधवार देर रात प्लेटफार्म पर सो रही एक युवती के साथ तीन युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया।युवक युवती को झाड़ी में उठा ले गए थे।किसी तरह उनसे छुटकर वह लहूलुहान स्थिति में जीआरपी थाने पहुंची और अ
गोरखपुर,8सितंबर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर बुधवार देर रात प्लेटफार्म पर सो रही एक युवती के साथ तीन युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया।युवक युवती को झाड़ी में उठा ले गए थे।किसी तरह उनसे छुटकर वह लहूलुहान स्थिति में जीआरपी थाने पहुंची और अपनी आप बीती बताई।घटना स्थल का एसपी ने निरीक्षण किया।पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फ़ुटेज खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती पति से विवाद के बाद घर छोड़कर गोरखपुर आ गई और रेलवे स्टेशन पर रहने लगी। बुधवार की रात युवती के पास तीन लड़के पहुंचे और अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरु कर दिया। विरोध करने पर अग़वा कर धर्मशाला बाज़ार सब्जी मंडी के तीन रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में ले जाकर बारी- बारी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीटने के साथ ही यातना दी।आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित लहूलुहान स्थित में जीआरपी थाना पहुंची। घटना की जानकारी होने पर एसपी रेलवे डॉ. अवधेश सिंह थाने पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के बाद टीम को घटनास्थल पर भेजा। युवती के साथ दरिंदगी की खबर मिलने पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई भी थाने पहुंचे। महिला थाना प्रभारी को बुलाकर एम्बुलेंस से युवती को मेडिकल कालेज भेजा गया।
एसपी रेलवे,डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि जीआरपी थाने पहुंची युवती ने घटना की जानकारी दी। बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीसी कैमरा फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपितों के बारे में छानबीन कर रही है। पीड़ित के बताए गए हुलिया के आधार पर आसपास के लोगों से भी पूछा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications