Gorakhpur: अगर आप के घर में भी हैँ बच्चे तो हो जाइए सावधान,ऐसे होता है बच्चों का सौदा

अगर आप के घर में भी छोटे बच्चे हैँ तो यह खबर आप के लिए उपयोगी है।गोरखपुर में बच्चा चोरी करने का गिरोह सक्रिय है।इस गिरोह की एक महिला को गोरखपुर के खजनी स्थित क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया है।इसके दो साथी भाग निक

गोरखपुर,14अगस्त: अगर आप के घर में भी छोटे बच्चे हैँ तो यह खबर आप के लिए उपयोगी है।गोरखपुर में बच्चा चोरी करने का गिरोह सक्रिय है।इस गिरोह की एक महिला को गोरखपुर के खजनी स्थित क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया है।इसके दो साथी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गिरफ्तार ​कर लिया है।

gang

ऐसे चुराते हैँ बच्चों को
बच्चे चोरी करने वाले गिरोह की गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि बच्चों को चोरी कर अधिक रकम की कमाई होती है।इसका पूरा गिरोह है।पहले पता किया जाता है कि किससे घर बच्चा हुआ है।फिर अपने साथियों के साथ गांव और घर की रेकी करती हैं। इसके बाद रात में बच्चा चुराने के लिए घर में घुसती है। घर में घुसते ही सबसे पहले स्प्रे मारकर वह लोगों को बेहोश कर देती है। इसके बाद बच्चा लेकर अपने दूसरे साथी को सौंप देती है। फिर सभी फरार हो जाते हैं।

इतनी मिलती है कीमत
महिला ने पुलिस को बताया कि गिरोह में शामिल सभी लोगों का काम अलग अलग है और कीमत भी।''एक बच्चा चोरी करने पर मुझे 5 हजार रुपए मिलते हैं। हालांकि गैंग के लोग उस बच्चे को 50 हजार से एक लाख रुपए में बेच देते हैं।उसके बाद आगे क्या होता है इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, खजनी के वरपार वरगाह गांव में संजय रहता है। उसने बताया, ''शनिवार रात 2 बजे वह घर से बाहर निकला हुआ था। इसी बीच गांव का शेरू नाम के लड़के ने उसे बताया कि वह एक युवती के पीछा कर रहा है। इसके बाद दोनों युवती को पूरे गांव में खोजने लगे।'' उसने बताया, ''युवती गांव के भोले के गौशाला में छिपी थी। मगर, तभी हम लोगों को देखते ही वह भागने लगी। मगर, हमने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके हाथ में एक कपड़े में बंधा हुआ बच्चा और एक मोबाइल मिला। बच्चे की पहचान उसी गांव के धर्मेंद्र सिंह के एक महीने के बेटे के रूप में हुई है। इस दौरान कुछ दूरी पर खड़े बाइक पर सवार उसके दो साथी शोर सुनकर भाग गए।''

Solar Panel Subsidy: आसानी से लगवाए सोलर पैनल,बिजली को कहें बॉय-बॉय,ऐसे करें अप्लाई

सीओ खजनी अनिल कुमार सिंह ने बताया,महिला से पूछताछ की जा रही है।जल्द ही इस मामले में और जानकारी मिल जाएगी।मामले की छानबीन की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+