Solar Panel Subsidy: आसानी से लगवाए सोलर पैनल,बिजली को कहें बॉय-बॉय,ऐसे करें अप्लाई

अगर आप बिजली बिल से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी होगी।सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है।आज आप अपने घर की छत पर आसानी से सोलर पैनल लगवाकर अपनी जरूरत भर की बिजली पैदा कर सकते हैं। स

गोरखपुर,13 अगस्त: अगर आप बिजली बिल से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी होगी।सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है।आज आप अपने घर की छत पर आसानी से सोलर पैनल लगवाकर अपनी जरूरत भर की बिजली पैदा कर सकते हैं। सरकार भी इसमें आपकी मदद कर रही है।सोलर पैनल पर सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है।जानिए कैसे इसके लिए अप्लाई कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

क्या है सौर ऊर्जा

क्या है सौर ऊर्जा

सौर ऊर्जा कभी खत्म न होने वाला संसाधन है और यह नवीकरणीय संसाधनों का सबसे बेहतर विकल्प है।
सौर ऊर्जा वातावरण के लिये भी लाभकारी है। जब इसे उपयोग किया जाता है, तो यह वातावरण में कार्बन-डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसें नहीं छोड़ती, जिससे वातावरण प्रदूषित नहीं होता।
सौर ऊर्जा अनेक उद्देश्यों के लिये प्रयोग की जाती है, इनमें उष्णता, भोजन पकाने और विद्युत उत्पादन करने का काम शामिल है।

सोलर पैनल

सोलर पैनल

सौर ऊर्जा को प्राप्त करने के लिये विद्युत या गैस ग्रिड की आवश्यकता नहीं होती है। एक सौर ऊर्जा निकाय को कहीं भी स्थापित किया जा सकता है। सौर उर्जा के पैनलों (सौर ऊर्जा की प्लेट) को आसानी से घरों में कहीं पर भी रखा जा सकता है। इसलिये, ऊर्जा के अन्य स्रोतों की तुलना में यह काफी सस्ता भी है।मोनोपर्क बाइफीशियल सोलर पैनल इस वक्त नए टेक्नोलॉजी के सोलर पैनल हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ से पावर जेनरेट होता है।

खुद की जरुरतों को जानें

खुद की जरुरतों को जानें

घर पर सोलर पैनल लगवाने से पहले यह जानना जरुरी है कि आपकों प्रतिदिन बिजली की कितनी जरुरत है।जब आप अपनी जरुरतों को जानेगे तब आप यह निर्धारित कर सकेंगे की आप को कितने सोलर पैनल लगवाने की जरुरत है।अगर आप प्रतिदिन 6 से 8 यूनिट बिजली की खपत करते हैं तो आपको चार सोलर पैनल लगवाने की जरुरत पड़ेगी ।यह दो किलोवाट के होंगे।

जानिए कितनी है सब्सिडी

जानिए कितनी है सब्सिडी

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार घरों पर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी भी दी है। रूफ टॉप योजना के तहत आप डिस्कॉम पैनल में शामिल किसी भी विक्रेता द्वारा अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं और सब्सिडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें विक्रेता द्वारा रूफटॉप सोलर का पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल होगी।अगर आप 3 किलोवाट तक का सोलर रूफटॉप पैनल लगवाते हैं, तो आपको सरकार 40 फीसदी तक सब्सिडी देगी. वहीं, अगर आप आप 10 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाते हैं तो आपको 20 फीसदी सब्सिडी मिलेगी. इस योजना को राज्यों में स्थानीय विद्युत वितरण कंपनी संचालित कर रही हैं।

यह आएगा खर्च

यह आएगा खर्च

अगर आप 2 किलो किलोवाट का सोलर पैनल लगवा रहे हैं तो इसका खर्च लगभग 1.20 लाख रुपये तक आएगा। मगर आपको इस पर 40 फीसदी की सब्सिडी सरकार से सब्सिडी सरकार से मिल जाएगाी, तो आपकी लागत घटकर 72 हजार रुपये रह जाएगी और सरकार की ओर से आपको 48,000 रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी. सोलर पैनल की लाइफ 25 साल होती है। ऐसे में आप एक बार में इतना निवेश करके लंबी अवधि के लिए महंगी बिजली से निजात पा सकते हैं और आपको एक तरह से मुफ्त में बिजली मिलेगी।

ऐसे करें अप्लाई

ऐसे करें अप्लाई

सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://solarrooftop.gov.in/ पर जना होगा इसके बाद आपको अप्लाई फॉर सोलर रूफटॉप पर क्लिक करना होगा। आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा यहां आप ने राज्य के अनुसार लिंक का चयन करें। इसके बाद फॉर्म खुल जाएगा। इसमें आप अपनी सारी जानकारियां भर दें। सब्सिडी की राशि सोलर पैनल लगाने के 30 दिनों के भीतर डिस्कॉम द्वारा आपके दिए गए खाते में डाल दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+