Gorakhpur: तंत्र- मंत्र करने वाली महिला की दिनदहाड़े हत्या, एक की हालत गंभीर

गोरखपुर बदमाशों ने एक महिला की हथौड़े व धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है।

murder

Gorakhpur News: गोरखपुर के चौरी- चौरा क्षेत्र में रविवार सुबह झाड़- फूंक करने वाली महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार व हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। इसके साथ ही झाड़ फूंक कराने आई एक अन्य महिला पर भी बदमाशों ने हमला किया। गंभीर हालत में इसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, खजनी की शनिकेशा बैकुंडपुर गांव में झाड़- फूंक करने वाली एक महिला से मिलने आई थी। शनिकेशा व उषा दोनो मजार के पास बैठ आपस में बातचीत कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने हथौड़े व चाकू से दोनों पर हमला बोल दिया। झाड़- फूंक करने वाली महिला की तत्काल मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि शनिकेशा की हालत गंभीर है। जिसका मेडिकल कॉलेज इलाज किया जा रहा है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि एक महिला के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+