Gorakhpur News: वीडियो बना पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप और नदी में लगा दी छलांग, यह है पूरा मामला
Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नदी में छलांग लगा दी। जानकारी होते ही एसपी नार्थ पांच थानों की पुलिस के साथ रात में ही नदी में युवक की तलाश शुरु कर दी। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात गीडा थाना क्षेत्र स्थित राप्ती नदी के पास पहले युवक ने वीडियो बनाकर झगहा पुलिस पर भाई की हत्या मामले में आरोपियों का सहयोग करने का अरोप लगाया। इसके बाद इस वीडियो को उसने अपने बुआ के घर मोबाइल पर भेज दिया है।

झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार निवासी भगवान दास साहनी का पुत्र जिगर साहनी ने जब वीडियो बुआ के घर भेजा तो बुआ के घर के लोगों ने जिगर के पिता को फोन किया। परिजन पुल पर पहुंचे तो बाइक और चप्पल मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी के नेतृत्व में मौके पर गीडा, रामगढ़ताल, खोराबार और बेलीपार थाने की फोर्स पहुंच गयी। इसके बाद युवक की तलाश शुरु की गयी। लेकिन उसका कही पता नहीं चला।












Click it and Unblock the Notifications