Gorakhpur News: पत्नी के मायके जाने से नाराज व्यापारी ने की आत्महत्या

गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी ने पत्नी के मायके जाने पर आत्महत्या कर ली।भाई अंजेश पासवान जब घर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।खिड़की से देखा तो उनका शव फंदे से लटक रहा था।इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी

गोरखपुर,30अगस्त: गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी ने पत्नी के मायके जाने पर आत्महत्या कर ली।भाई अंजेश पासवान जब घर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।खिड़की से देखा तो उनका शव फंदे से लटक रहा था।इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले की छानबीन की जा रही है।

suicide

जानकारी के मुताबिक,खोराबार के रानीडीहा के रहने वाले संजय पासवान का दो महीने पहले पत्नी रीमा से उनका विवाद हुआ था।पत्नी नाराज होकर दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके गोला चली गई थी। संजय 3 भाइयों में सबसे बड़े थे। 2 भाई अंजेश और बृजेश अलग-अलग स्थान पर परिवार के साथ रहते हैं। वह 2 दिन से दुकान पर नहीं जा रहे थे। सोमवार शाम उनके भाई अंजेश पासवान भाई के दुकान पर नहीं जाने से परेशान हो गए। वह पता करने के लिए संजय के घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। अवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उन्होंने खिड़की के रास्ते अंदर देखा। उनका शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था

थानाध्यक्ष खोराबार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुुलिस मौके पर पहुंच गयी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आपसी विवाद में पति ने यह कदम उठाया है।मामले की छानबीन की जा रही है।

दो लोगों के बीच यदि तालमेल ठीक ना हो, तो विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। यह बात अच्छे दंपत्ति के लिए भी लागू होती है। कहा जाता है कि सबकी जोड़ी बनाने वाला रब है और निभाते हम और आप हैं। हालांकि कई बार पति-पत्नी के बीच तुनकमिजाजी या नोंक- झोंंक की बात सामने आती है। इसको लेकर कई उपाय किए जाते हैं, लेकिन दोनों के बीच होने वाले झगड़े जारी रहते हैं। अधिकतर में पति-पत्नी के बीच शक, रुपयों की वजह से धोखा देकर शादी करना व प्रेम विवाह और रुपयों के लिए शादी कर रुपये खत्म होने के बाद शादी से मुकर जाने के मामले अधिक हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+