Gorakhpur News: धारदार हथियार से तीन बदमाशों ने साइकिल सवार पर किया हमला,हालत गंभीर
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से घर जा रहे साइकिल सवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के लुहसी गांव में सोमवार दिन में साइकिल से जा रहे ब्रम्हा यादव पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में ब्रम्हा यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक,कुशीनगर के अहिरौली क्षेत्र के विशुनपुरा के रहने वाले ब्रम्हा यादव चेन्नई में रहकर काम करते है। वह रविवार को घर आए हुए थे। सोमवार को साइकिल से बाल कटवाने पिपराइच क्षेत्र के लुहसी गांव के समीप आए हुए थे। रास्ते में ही तीन बदमाशों ने उसे रोककर पीटना शुरु कर दिया। ब्रम्हा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। गले,गर्दन व पीठ में गंभीर चोट होने की वजह से ब्रम्हा की गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने जब शोर सुना तो वे ब्रम्हा को बचाने दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकले । भागते समय एक आरोपी का मोबाइल रास्ते में गिर गया। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।
थानाध्यक्ष पिपराइच सूरज सिंह ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।शुरुआती जांच में पता चला है कि ब्रम्हा की किसी महिला से दोस्ती थी। जिसका उसके घर वाले विरोध कर रहे थे। इसी कारण बदमाशों ने उस पर हमला किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications