UP: घर में हो रही थी शादी की तैयारी, परिजनों को मिली युवक के मौत की खबर, ऐसे हुआ हादसा

dead

Gorakhpur News: गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के रामगढ़ताल में रविवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। उसकी बीस दिन बाद ही शादी होनी थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, जिस युवक की मौत हुई है उसका नाम संजय है। जो महेरवा की बारी गांव का रहने वाला है। वह पेंटर है लेकिन रविवार को कोई काम न होने पर रामगढ़ताल में मछली मारने चला गया। इसी दौरान पैर फिसलने से उसकी मौत हो गयी। बीस दिन बाद ही उसकी शादी होनी थी। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी का कार्ड भी बंट गया था।

पिता अवधेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संजय को तैरना नहीं आता। रामगढ़ताल में उसका पैर फिसल गया। डूबने से उसकी मौत हो गयी।

एक अन्य हादसे में गेट के नीचे दबने से बारह साल के बच्चे की मौत हो गयी। वह घर के बाहर गेट के पास खेल रहा था। तभी अचानक गेट गिर गया। उसकी दस साल की बहन गंभीर रुप से घायल है। बच्ची को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि, पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा के कोइरान की है।

Recommended Video

      गोरखपुर: स्टार्निंग फागुन मेले का एसपी क्राइम ने किया उद्घाटन

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+