UP: युवती को झाड़ी के पीछे ले जाकर कर रहा था यह काम, भागने पर हुआ मजबूर
Gorakhpur News: गोरखपुर में एक युवक ने घर के पीछे झाड़ी में ले जाकर मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दुष्कर्म किया। बहन और चाची के आने के बाद वह वहां से भाग निकला। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज में एक युवक घर के पीछे स्थित झाड़ी में बहला फुसलाकर एक युवती को ले जाता है। वह मानसिक रूप से बीमार थी। युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। लड़की की चिखने की आवाज सुन उसकी बहन और चाची वहां आ गए। आरोपी उनकोे देख भागने लगा। उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला ।

युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में पूरी बात बताई। युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
आरोपी गांव का ही रहने वाला हैं। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कुछ दिन पूर्व ही एक दुष्कर्म का और मामला देखने को मिला था। जिसमें गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलर कर अपहरण कर दिल्ली ले जाया गया था। परिजनों पर दबाव बनाने पर आरोपी किशोरी को बहड़हलगंज में छोड़कर फरार हो गया। बदहवास किशोरी सचेत हुई तो परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी थी जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications