Gorakhpur News: पिता की डांट से नाराज बेटी ने छोड़ा घर, परिजन परेशान
Gorakhpur News: गोरखपुर के पीपीगंज में एक लड़की पिता के डांट से इतनी नाराज हो गयी कि वह घर छोड़ कर फरार हो गयी। वह इनती नाराज हो गयी कि घर लौट कर गयी नहीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव की दसवीं की छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली और गायब हो गई। वार्ड नंबर 16 के रहने वाले विजेन्द्र चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री दसवीं कक्षा में पढ़ती है। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर उसके स्कूल जाकर पता किया गया तो शिक्षकों ने बताया कि वह नहीं आई थी।

इसी क्रम में क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पड़ोस के रिश्तेदार ने 20 हजार रुपये नकद और दो लाख के जेवर के साथ भगा गया। जानकारी होने पर किशारी के पिता ने महराजगंज के फरेंद्रा क्षेत्र के रहने वाले आशीष कुमार और रोहित कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कराया।
Gorakhpur News: सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग की दिलाई गयी शपथ
घोलहवा के रहने वाले रविन्द्र नाथ ने फोन पर पुत्र अभय कुमार को डांटा तो वह घर छोड़कर चला गया। खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो मां सुचिता देवी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस गुमसुदगी का केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications