गोरखपुर: घर से बाहर निकली युवती को अगवा कर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को उसके ही गांव के चार युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की गांव के बाहर बागीचे में बदहवास स्थिति में मिली।होश आने पर लड़की ने परिजनों को पूरी बात बत

गोरखपुर,24सितंबर: गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को उसके ही गांव के चार युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की गांव के बाहर बागीचे में बदहवास स्थिति में मिली।होश आने पर लड़की ने परिजनों को पूरी बात बताई।पिता की तहरीर पर गांव के रहने वाले चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर खोराबार थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।मामले की छानबीन की जा रही है।

raped
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने लिखा है कि बेटी शौच के लिए घर से बाहर खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव के चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। बगीचे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। देर रात तक बेटी के घर न लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की तो वह बागीचे में बदहवास स्थिति में मिली। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले एक आरोपित से पीडि़ता की फोन पर बातचीत होती थी। गुरुवार की रात में भी उसने बात की थी। पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि पहले से उसकी जान पहचान युवती से थी।
इसी माह 19 सितंबर को गुलरिहा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बंधक बना लूटपाट करने के बाद दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 07 सितंबर को रेलवे स्टेशन पर महराजगंज की रहने वाली युवती को अगवा कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+