Gorakhpur News : रात में खेत की सिंचाई के लिए निकले व्यक्ति का मिला शव
गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। वह देर रात सिंचाई के लिए निकले थे।

Gorakhpur News: गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली के बल्थर गांव में एक व्यक्ति का शव खेत में मिला।वह शव काेतवाली क्षेत्र के सीधेगौर गांव के रहने वाले हनुमान तिवारी का है। वह अपने जंगल ठकुराई निवास से सीधेगौर स्थित खेत में पानी चलाने के लिए रात में निकल गए थे। सुबह उनका शव खेत में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के सीधेगौर गांव के रहने वाले हनुमान तिवारी का एक और मकान है जो रुद्रपुर के जंगल ठकुराई में है। वह परिवार के साथ जंगल ठकुराई में रहते थे। रात में ही वह अपने सीधेगौर गांव के लिए निकल पड़े। सुबह बल्थर गांव खेत में उनका शव मिला। मृतक के चचेरे भाई संतोष तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में हत्या की आशंका व्यक्त की है। हनुमान तिवारी के दो बेटे हैं जो बाहर रहकर कार्य करते हैं।
बड़हलगंज कोतवाल जेएन शुक्ल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो जाएगी। कई बिन्दुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications