Gorakhpur News: प्रधान के इस शौक से सात बच्चे पहुंचे अस्पताल,जानिए पूरा मामला
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खोराबार थानाक्षेत्र के रामपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब कार चलाना सीख रहे प्रधान ने सात बच्चों को रौंद दिया। बच्चों का खोराबार सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, प्रधान लालबचन अपनी कार कंपोजिट विद्यालय में चला रहे थे। वह इसे चलना सीख रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गयी और वहां मौजूद बच्चों पर चढ़ गयी। जिससे बच्चे बुरी तरह घायल हो गये।

एएसपी मानुष पारीक ने बताया कि कार से घायल बच्चों की संख्या सात है। उनका इलाज चल रहा है। एक लड़की की हालत गंभीर है। ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने से हादसा हुआ है। पुलिस ने प्रधान को हिरासत में लिया है।
सोनकपुर स्टेडियम में चल रही 40वीं पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में पश्चिम जोन पीएसी की टीम चैंपियन रही। वहीं महिला वर्ग में गोरखपुर जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बरेली जोन के एडीजी पीसी मीना ने मेडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications