Gorakhpur- Basti News: आंधी- पानी से गोरखपुर बस्ती मंडल में चार की मौत

गोरखपुर- बस्ती मंडल में आंधी- पानी ने भारी तबाही मचाई है। इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी है।

gorakhpur

Gorakhpur Basti News: गोरखपुर व आस- पास के जिलों में मौसन ने मंगलवार से अपना मिजाज बदला है। आंधी- पानी ने एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं भारी नुकसान भी किया है। मंगलवार को आंधी- पानी के साथ बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हुई है जबकि 14 से अधिक लोग घायल हैं।

तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं की चपेट में आने से तीन दर्जन से अधिक पेड़ उखड़ गए और कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गये। इससे बिजली आपूर्ति कई घंटो तक ठप रही। गोरखपुर के कैंपियरगंज, घघसरा, पाली में कई जगहों पर ओले भी गिरे। कुशीनगर के रामकोला में एक व्यक्ति, महराजगंज के घुघली में तीन व गोरखपुर में व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गयी। सिद्धार्थनगर में दीवार के मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं कुशीनगर के हाटा में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गयी। वहीं कुशीनगर के तुर्कपट्टी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।

गोरखपुर के सोनबरसा में एक, चौरी- चौरा में चार व सरदार नगर में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जगह- जगह एचटी लाइन पर पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ती ठप रही। देर शाम तक कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की जा सकी।

इसके साथ ही आंधी में आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचलन भी प्रभावित रहा। आंधी से कैंपियरगंज स्टेशन के पास रेल लाइन पर पेड़ गिरने से आधा दर्जन ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहा। कई घंटों के बाद जब पेड़ हटाया गया तब ट्रेनों का संचलन शुरु हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+