गोरखपुर में मिले 11 कोरोना संक्रमित,एक्टिव केसों की संख्या हुई 175
गोरखपुर में सोमवार को 11 कोरोना संक्रमित मिले।इसमें एक वर्षीय बच्ची भी शामिल है।इसके साथ ही गोरखपुर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 175 हो गयी है।6 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

गोरखपुर,18 जुलाई: गोरखपुर में सोमवार को 11 कोरोना संक्रमित मिले।इसमें एक वर्षीय बच्ची भी शामिल है।इसके साथ ही गोरखपुर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 175 हो गयी है।6 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
सीएमओं डॉक्टर आशुतोष दूबे ने बताया कि सोमवार को जनपद में 11 एक्टिव मरीज मिले हैं। जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67513 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66462 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
सोमवार को 150 बूथों पर 8578 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
यह करें उपाय
गले में खरास और नाक बंद होने के अलावा अगर सांस लेने में दिक्कत है तो आप कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं और आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बाद कोरोना टेस्ट कराएं और जब तक निगेटिव रिपोर्ट ना आए तब तक खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लें। इसके साथ ही घर का बना खाना खाएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें। नमक के पानी से गरारे करने, गुनगुना पानी और शहद वाली चाय पीने से भी आराम मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications