कौन हैं ऋषिकेश राय? जिन्होंने 60 पूड़ी खाकर SSP से जीता 1000 रुपए का इनाम
कौन हैं ऋषिकेश राय? जिन्होंने 60 पूड़ी खाकर SSP से जीता 1000 रुपए का इनाम
गोंडा, 06 जनवरी: एक समय में आप कितनी पूड़ियां खा सकते है..10, 15 या 20?। लेकिन उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक व्यक्ति ने 60 पूड़ियां खाकर अपने पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां..ये बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लग सकती है। लेकिन यह सच है। दरअसल, गोंडा के रिजर्व पुलिस लाइन में प्रतिवर्ष 'बड़ा खाना' प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में पुलिस व पीएससी के जवान प्रतिभाग करते हैं।
Recommended Video

SSP ने स्वयं परोसा था भोजन
मंगलवार 04 जनवरी को भी रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड़ से पूर्व 'बड़ा खाना' प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने आरक्षियों को स्वयं भोजन परोसा। इस प्रतियोगिता हिस्सा लेने वाले आरक्षी ऋषिकेश राय ने अन्य सभी प्रतियोगियों से ज्यादा पूड़ियां खाईं। ऋषिकेश राय ने इससे पहले 51 पूड़ी खाकर रिकॉर्ड बनाया था। कोई उसे ही नहीं तोड़ पाया था कि ऋषिकेश ने 60 पूडियां खाकर नया रिकॉर्ड बना डाला। आइए जानते है कौन हैं 60 पड़ी खाकर प्रथम स्थान पाने वाले ऋषिकेश राय...

कौन हैं ऋषिकेश राय
ऋषिकेश राय गोंडा जिले में पीएसी के मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है। ऋषिकेश राय ने 'बड़ा खाना' प्रतियोगिता में 60 पूड़िया खाकर अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही, नया रिकॉर्ड बनाया है। ऋषिकेश राय ने इससे पहले 51 पूड़ी खाने का रिकॉर्ड बनाया था। एएसपी ने बताया कि ऋषिकेश राय जवानी के दिनों में 160 पूड़ी खाते थे, लेकिन अब उम्र ज्यादा होने से पूड़ी खाने की संख्या कम हो गई है। तो वहीं, ऋषिकेश राय ने 60 पूड़ी खाने के बाद गाना भी गाया।

पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
इसी तरह रिक्रूट आरक्षी अमित कुमार सिंह ने 48 पूड़ी खाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हालांकि, वो ऋषिकेश राय का पिछला रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। वहीं, तृतीय स्थान सीओ सिटी ने हासिल किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने 60 पूड़ी खाकर प्रथम पाने वाले ऋषिकेश राय को एक हजार रुपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान द्वितीय स्थान पाने वाले मुख्य आरक्षी व रिक्रूट आरक्षी को भी नकद पुरस्कार से देकर सम्मानित किया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की गई।

पासिंग आउट परेड के दौरान किया गया था प्रतियोगिता का आयोजन
एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड से पूर्व आयोजित बड़ा खाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वहां मौजूद रहकर रिक्रूट आरक्षियों को स्वयं भोजन परोसा तथा उनके साथ भूमि पर बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। इस खाना प्रतियोगिता में पिछली बार आयोजित की गई थी। जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले पीएसी के मुख्य आरक्षी ऋषिकेश राय ने पुनः अपने ही 51 पूड़ी खाने के पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 60 पूड़ी खाकर प्रथम स्थान हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications