UP Nikay Chunav: गोंडा जिले के 10 निकायों के 2.62 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
गोंडा जिले के 10 निकायों में गुरुवार को मतदान होगा। पहले चरण में होने वाले इस चुनाव दो लाख से अधिक मतदाता हैं।

Nagar Nikay Chunav News Gonda: यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा। पहले चरण में ही गोण्डा में मतदान होना है। यहां की 2.62 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। 10 निकायों के लिए 323 बूथ पर वोट डाले जाएंगे।
जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में 173 वार्ड और 114 मतदान केंद्र और 323 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 14 जोनल मजिस्ट्रेट और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही दस पिंक बूथों पर 40 महिला कार्मिक लगाई गई है।
नगर निकायों के चेयरमैन पद के लिए 10 आरओ और 20 एआरओ तथा सदस्य के लिए 23 आरओ और 46 एआरओ बनाए गए हैं। पूरे क्षेत्र में आठ मतदान केंद्र को ही सामान्य श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा 35 को संवेदनशील, 60 को अति संवेदनशील और 11 को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है। इसी तरह पोलिंग बूथों में सिर्फ 18 बूथ ही सामान्य हैं। 105 संवेदनशील, 168 अति संवेदनशील और 32 अति संवेदनशील प्लस बूथ हैं। सभी बूथों पर वीडियोग्राफी होगी।
नगर पालिका गोंडा में कुल 27 वार्ड हैं। यहां पर 125 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां पर 56025 पुरुष और 49342 महिला मतदाता है। कुल मतदाताओं की संख्या 105367 इसी तरह कर्नलगंज नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। यहां पर मतदेय स्थलों की संख्या 39 है।












Click it and Unblock the Notifications