चाचा-भतीजा पर 'मौत' बनकर टूटा छज्जा, पीएम आवास योजना में बन रहा था मकान
Gonda news, गोंडा। यूपी के गोंडा में निर्माणाधीन मकान के छज्जे के गिरने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। दोनों चाचा भतीजे थे जो टांगिया गांव के रहने वाले हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने के बाद मिली रकम से घर बनाते समय घर का छज्जा गिर गया और छज्जे की चपेट में आकर एक व्यक्ति सहित मासूम की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के महेशपुर गांव की है जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हुए परिवार के घर बनाते समय उस घर का छज्जा गिर गया छज्जे की चपेट में आकर एक व्यक्ति और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिनका जिला अस्पताल गोंडा में इलाज चल रहा है।
वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि क्या घटना मनकापुर थाना क्षेत्र के महेशपुर वन टांगिया गांव का है, जहां पर छज्जे के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications