गोंडा: ननद-भाभी थाने में बोलीं, 'जबरन गाड़ी में बैठाकर हमारे साथ किया गैंगरेप'

Two women kidnapped and physical harassed by dabangs in gonda

Uttar pradesh news (गोंडा)। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के खरगूपुर थाना इलाके में कुछ दबंगों ने शौच के लिए जा रहीं दो महिलाओं को अगवा कर गैंगरेप किया। दोनों महिलाएं एक दूसरी की ननद-भाभी थीं। दबंगों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया और वहां से ले भागे। एक जगह उन्होंने इन महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाया, उसके बाद रेप किया। यह बातें महिलाओं ने थाने में कही हैं।

crime in gonda, uttar pradesh police, physical harassment, physical attack, crime, gonda

पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पीड़िता की आरोपियों से पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। पहलुओं की जाँच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया जाएगा, तो कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, पीड़िताओं ने एसपी आफिस पहुंचकर अपने साथ हुई आपबीती का ब्योरा दिया। पीड़िताओं ने बताया कि वे जब शौच के लिए खेत में गई थीं, तभी एक सफ़ेद गाड़ी से 4 लोग आये और इनके मुँह में कपडा ठूंस कर जबरन गाडी में बैठा लिया और फिर ले भागे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+