Gonda: बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम में चले ईंट-पत्थर, सेल्फी लेने के दौरान आपस में भिड़े सांसद समर्थक

Gonda News: खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आ रही है। यहां बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम में उस वक्त बवाल हो गया, जब सांसद समर्थकों के दो गुट सेल्फी लेने के चक्कर में आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे।

इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस हंगामे का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में दोनों गुटों के लोगों एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और कुर्सियां फेंकते हुए नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान बीजेपी सासंद बृजभूषण सिंह वहां से निकल गए थे।

bjp-mp-brij-bhushan-sharan-singh

खबर के मुताबिक, बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार 17 जून को कटरा बाजार विधानसभा के बरबट में आयोजित बीजेपी अल्पसंख्यक कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा था कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज बीजेपी से जुड़ने जा रहा है। इस समय देश के अंदर मोदी लहर चल रही है।

देखें वीडियो...

इस दौरान उन्होंने कहा कि जब क्रिया होती है तब प्रतिक्रिया होती है। नेताओं का गठबंधन होता है, जनता का गठबंधन नहीं होता। जनता अपनी विचार से जाती है। आज यहां किसी पर महंगाई का कोई असर नहीं दिख रहा है। पीएम मोदी का रथ कोई नहीं रोक सकता क्योंकि उनका रथ जनता चला रही है।

हिन्दू मुस्लिम अमीर गरीब सब मिलकर चला रहा है। देश में किसी विपक्षी पार्टी के पास कोई फॉर्मूला नहीं है कि मुस्लिम को कहां भगा दिया जाए। इस दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में सांसद समर्थकों के दो गुट आपस में भिड़ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+