पुलिस चौकी के बाहर अठखेलियां करता नजर आया सांप का जोड़ा, देखने के लिए लगी भीड़
गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में एक पुलिस चौकी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां पर सांप का एक जोड़ा दिखाई दिया। हालांकि, सांप का जोड़ा खुद में ही मस्त रहा और किसी को नुकसान पहुंचाए बिना ही वहां से चला गया। लेकिन सांप के जोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
सांप की जानकारी होते ही चौकी में मची अफरातफरी
मामला थाना मोती गंज के पुलिस चौकी कहोबा का है। बुधवार को अचानक चौकी के मुख्य द्वार पर दो सांपों का जोड़ा दिखाई दिया। हालांकि, पुलिस को इसकी जानकारी राहगीरों ने दी, क्योंकि सांप चौकी के बाहर थे। राहगीरों के शोर के बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो अफरातफरी का माहौल बन गया।
बिना नुकसान पहुंचाए चले गए सांप
देखते ही देखते लोगों की जमा हो गई। दोनों सांप आपस मे खेल खेल रहे थे। घंटों तक भीड़ उन्हें देखती रही। इसके बाद किसी को बिना नुकसान पहुंचाये खुद दोनों सांप झाड़ियों में चले गए। तब लोगों राहत की सांस ली। चौकी प्रभारी एसएन राय ने बताया कि अक्सर सांप निकलते हैं, लेकिन इस तरह कभी नहीं हुआ जो घंटों जमा रहे।