कैसरगंज का भाजपा प्रत्याशी माफिया, गुंडा और आतंकवादी है, ऐसे गुंडों से निपटना आता है: मायावती
Gonda news, गोंडा। बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने गुरुवार को कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह पर सीधा हमला बोला। करनैलगंज स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय पर हुए तोड़फोड़ से नाराज मायावती ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी आपराधिक छवि का माफिया, गुंडा व आतंकवादी है और इस तरह के गुंडों से कैसे निपटना है यह मायावती को अच्छी तरह से आता है। मायावती ने कुंडा के राजा भइया रघुराज के खिलाफ की गई कार्रवाई की याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को इस कार्रवाई से सबक लेना चाहिए। मायावती ने कहा कि आंतकियों के लड़ाई का दावा करने वाली भाजपा में ही आतंकवादी भरे पड़े हैं। बसपा सुप्रीमो ने भारतीय जनता पार्टी को अपने घर के भीतर के आतंकवाद को समाप्त करने की नसीहत भी दी।

कैसरगंज लोकसभा सीट गठबंधन में बसपा के खाते में गई है। बसपा ने यहां से आजमगढ़ जिले के रहने वाले अपने पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली को चुनाव मैदान में उतारा है। गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती चंद्रदेवराम यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने कटरा बाजार पहुंची। मायावती ने अपने संबोधन में सीधे भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह को निशाने पर लिया। मायावती ने कहा कि बसपा ने पहले स्थानीय कार्यकर्ता के टिकट दिया था। लेकिन बीजेपी के माफिया व आपराधिक छवि के प्रत्याशी ने डरा धमकाकर उसे बैठा दिया। इसके बाद उन्होंने आजमगढ़ के चंद्रदेव राम यादव को मैदान में उतारा है। मायावती के संबोधन मे करीब पांच मिनट भाजपा प्रत्याशी सीधे निशाने पर रहे।
मायावती ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी लोगो को डरा धमकाकर उनका उत्पीड़न करता है। उसके आतंक के आगे कोई मुंह नहीं खोलता। हाल ही उसने बसपा के चुनाव कार्यालय पर हमला भी कराया है। मायावती ने भाजपा नेता को चेतावनी देते हुए कहा कि गुंडागर्दी बंद कर दें वरना मायावती को गुंडों और माफियाओं से निपटना अच्छी तरह से आता है। मायावती ने कुंडा के राजा रघुराज प्रताप सिंह का नाम लेते हुए कहा कि राजा भइया के खिलाफ की गई कार्रवाई से यहां के माफिया को सबक लेना चाहिए। मायावती ने कहा कि गुंडागर्दी करने वाले माफिया को हर हाल मे हराकर इस आतंक को खत्म करना है। बसपा सुप्रीमो ने भाजपा आंतकियों के लड़ने का दावा करती है लेकिन उसके घर मे ही आतंकवादी भरे पड़े है। इसलिए बीजेपी पहले अपने अंदर के आतंक को खत्म करे। मायावती ने कैसरगंज प्रत्याशी चंद्रदेव राम यादव व गोंडा सीट के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के लिए भी वोट मांगा।
कैसरगंज लोकसभा सीट के बारे में जानिए विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications