पत्नी से अवैध संबंध का शक होने पर पति ने युवक को मार डाला, लाश कुएं में फेंकी, पकड़ा गया

गोण्डा. उत्तर प्रदेश में गोण्डा स्थित कटरा थाना के ग्राम पंचायत रेरुआ में मंदिर के पास कुएं में एक लाश पड़ी मिली। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान भीम सिंह के रूप में हुई। मामले की जांच-पड़ताल शुरू करते हुए पुलिस ने पता लगाया कि, भीम सिंह की हत्या की गई है। हत्यारोपी एक महिला का पति निकला। महिला के पति को शक था कि पत्नी के साथ भीम सिंह का प्रेम प्रसंग है। इसलिए, उसने भीम सिंह को मार दिया।

man killed in love affair

अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमने अभियुक्त को आला कत्ल के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक भीम सिंह अक्सर मेरे गांव आया-जाया करता था और मेरी पत्नी के साथ बातचीत करता था। जिसके कारण मुझे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग होने का शक था, इसी शक के आधार पर कल मैंने भीम सिंह को हमेशा रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। शाम को ले जाकर उसे शराब पिलाई और फिर मोटरसाइकिल से ले जाकर मंदिर से थोड़ी दूर उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया।

पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने आगे बताया कि, हत्यारोपी मुकेश कोरी के विरुद्ध हत्या व षडयंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह पता चला है कि, मृतक भीम सिंह मूलतः हरिंदर नगर थाना चकेरी जनपद कानपुर का रहने वाला था। शुखा पुरवा स्थित मुकेश के घर उसका आना-जाना लगा रहता था। आज सुबह पुलिस को जब सूचना मिली तो सूचना देने वाले से भी पुलिस ने पूछताछ की। पता चला कि कल शाम को मुकेश गाड़ी पर भीम सिंह को बैठाए कहीं ले जा रहा था। जिसके क्रम में पुलिस ने जब मुकेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+